फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी ने तिरंगा समाजसेवा मिशन से नागरिकों का जीता दिल

विज्ञापन
बिजनौर : नजीबाबाद में जनसेवा एंबुलेंस नगर को सौंपते कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण और समाजसेवी व? - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा समाजसेवा मिशन समारोह में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी की ओर से जनसेवा एंबुलेंस नगर को प्रदान की। इस मौके न सुनील शेट्टी ने डायलॉग सुनाकर लोगाें का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोरों की मदद सच्ची समाजसेवा है। समाजसेवा से राष्ट्रभक्ति जन्म लेती है और राष्ट्रभक्ति देश को आगे बढ़ाती है। मुख्य अतिथि ने राज्यमंत्री सीताराम कश्यप, फिल्म प्रोड्यूसर एवं भाजपा नेता वसीम कुरैशी के समाजसेवा मिशन कार्यक्रम को सच्ची मानवीय सेवा बताया। उन्होंने वसीम कुरैशी और राज्यमंत्री सीताराम कश्यप की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा मिशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी ने नगर के बहुमुखी विकास और जनता की जरूरतों के अनुसार सामाजिक उत्थान के कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
प्रदीप डेजी के संचालन में आयोजित हर तिरंगा समाजसेवा मिशन कार्यक्रम में राज्यमंत्री सीताराम कश्यप, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, मुफ्ती वजाहत कासमी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, राजीव अग्रवाल, अब्दुल गफ्फार एड. ने शासन की योजनाओं की जानकारी दीं। फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी, लवी अग्रवाल, हाजी यूनुस कुरैशी, इमरान कुरैशी, हाजी शमीम कुरैशी, नफीस एड., फरमान कुरैशी, मोबीन कुरैशी, इकराम कुरैशी, कलवा शेख मंसूरी ने कैबिनेट मंत्री और फिल्म अभिनेता का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, नगर मंत्री अतुल रुहेला, संजय त्यागी, सुरेश चंद अग्रवाल, मन्नु अग्रवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डायलॉग सुनाकर सुनील शेट्टी ने किया मनोरंजन
फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी फिल्म बॉर्डर का डायलॉग ये धरती मेरी मां है... सहित कई डायलॉग सुनाकर जनसमूह का मनोरंजन किया। उन्होंने फिल्म जनसमूह की मांग पर तुम दिल की धड़कन हो... गीत भी गुन-गुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। सुनील शेट्टी ने फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी को सच्चा समाजसेवी बताते हुए उनके द्वारा नगर को एंबुलेंस और आर्थिक रूप से कमजोरों की मदद के लिए किए गए प्रयास को सच्ची मानवीय सेवा बताया। शेटठी
नगर को मिला एंबुलेंस का तोहफा
फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी के समाजसेवा मिशन से नगर को जनसेवा एंबुलेंस सुविधा का तोहफा मिला है। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्य मंत्री सीताराम कश्यप ने झंडी दिखाकर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। समाजसेवी एवं भाजपा नेता वसीम कुरैशी की ओर से समाजसेवा मिशन के अंतर्गत 10 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 100 महिलाओं को सिलाई मशीन और 500 फुटपाथ कारोबारियों को छाते प्रदान किए गए।

बिजनौर : नजीबाबाद में डायलॉग सुनाकर जनसमूह का मनोरंजन करते फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी।- फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर : नजीबाबाद में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण और फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी का स्वागत करत?- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी को देखने उमड़ा जनसमूह।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें