फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष के बाहर मरीजों को मिलेेगी पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकरण कक्ष के बाहर मरीजों को मिलेेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल में मरीजों को सुविधा पहुंचाने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। पंजीकरण कक्ष के बाहर अस्पताल के चिकित्सक, प्रभारी की पूरी जानकारी लिखी हुई है। जिसके चलते अब मरीज बिना परेशान हुए बीमारी से संबंधित चिकित्सक के पास दवा ले सकेंगे।
जिला अस्पताल में पंजीकरण कक्ष के बाहर विशेषज्ञ, सीटी स्केन यूनिट, वाहन चालक इंचार्ज, हेल्प डेस्क ऑपरेटर, चिकित्सालय प्रबंधक सहित 30 संबंधित अधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर, कमरा संख्या, अस्पताल में बैठने का समय लिखा गया है, जिससे मरीज समय से आकर चिकित्सक से दवा ले सकें। अस्पताल में हेल्प डेस्क होने के बावजूद भी मरीजों को जानकारी के लिए इधर-उधर ही भटकना पड़ता है। कई बार मरीज फिजिशियन से दवा लेने के चक्कर में चर्म रोग विशेषज्ञ के पास पहुंच जाता है, लेकिन अब मरीजों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए पंजीकरण कक्ष के बाहर चिकित्सकों की पूरी जानकारी लिखी गई है। जिला अस्पताल में रोजाना 1200 मरीजों से ज्यादा तक की ओपीडी हो रही है। अस्पताल में यह व्यवस्था इसी महीने शुरू की गई है।
विज्ञापन

आठ बजे से दो बजे तक ओपीडी में रहेंगे चिकित्सक
पंजीकरण कक्ष के बाहर लगी सूची में चिकित्सकों की ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक का समय लिखा हुआ है, जबकि वाहन चालक इंचार्ज व पैथोलोजिस्ट, रक्तकोष, आरटीपीसीआर लैब इंचार्ज और आकस्मिक अनुभाग इंचार्ज 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

वर्जन...
मरीजों को सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल में पंजीकरण कक्ष के बाहर चिकित्सकों की पूरी जानकारी लिखवाई गई है। इसे पढ़कर मरीज अपनी बीमारी के अनुसार चिकित्सक के पास जाकर दवा ले सकता है। उसे इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- डॉ. अरुण कुमार पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें