नगीना क्षेत्र के एलआरएस इंटरनेशनल एकेडमी रायपुर सादात में खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़
- फोटो : BIJNOR
खो-खो प्रतियोगिता में पटेल हाउस प्रथम
नगीना। एलआरएस इंटरनेशनल एकेडमी, रायपुर सादात में इंटर हाउस खो-खो जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पटेल हाउस प्रथम स्थान पर रहा। बृहस्पतिवार सुबह प्रतियोगिता का शुभारंभ एलआरएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक संजीव अग्रवाल व विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू अग्रवाल ने फीता काटकर किया। शारीरिक शिक्षक एवं प्रशिक्षक साकेत व नीतू के निर्देशन में को खो-खो के नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया। विद्यालय के चारों हाउस विवेकानंद हाउस, बोस हाउस, नेहरू हाउस व पटेल हाउस की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। नेहरू हाउस और विवेकानंद हाउस के विद्यार्थी प्रतियोगिता के पहले चरण में बाहर हो गए। फाइनल मैच पटेल व बोस हाउस के बीच में हुआ, जिसमें पटेल हाउस ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए बोस हाउस को तीन मिनट के अंतर से पराजित कर दिया। निर्देशक संजीव अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।