12 क्लीनिकों पर नोटिस चस्पा किए
नहटौर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र में 12 क्लीनिकों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। टीम को देखकर सभी ने अपने क्लीनिक बंद कर दिए थे। नोडल अधिकारी डॉ. गुरुचरन ने डीएम के आदेशानुसार चेकिंग अभियान चलाते हुए नगर व ग्रामीण क्षेत्र के 12 गैर पंजीकृत चिकित्सकों के यहां जांच की। सभी क्लीनिक बंद मिलने पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। इससे पूर्व भी कई क्लीनिकों को बंद कराकर सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बंद मिले क्लीनिकों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं।