सीमित रोडवेज बसों के संचालन से यात्री रहे हलकान
नजीबाबाद। सीमित रोडवेज बसों के संचालन से लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्री परेशान रहे।
भारत बंद आह्वान के चलते बाहर से आने वाली रोडवेज बसों का संचालन सीमित रहा। नजीबाबाद रोडवेज डिपो की बसों का संचालन भी बसों की तकनीकि खराबियों के चलते प्रभावित रहा। नजीबाबाद डिपो की 61 रोडवेज बसों में लगभग एक दर्जन रोडवेज बसें तकनीकि खराबी के चलते संचालित नहीं हो सकीं। सीमित रोडवेज बसों के संचालन के कारण रोडवेज डिपो परिसर में सवेरे से ही यात्री बसों की प्रतीक्षा करते रहे। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज डिपो के कार्यवाहक प्रभारी हरिराम सिंह ने बताया कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए डिपो ने उपलब्ध बसों को यात्रियों की आवश्यकता अनुसार संबंधित मार्गों पर लगाया गया। संवाद