फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निजी बसों की हड़ताल से यात्रियों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना से जसपुर, काशीपुर के बीच चलने वाली निजी बस संचालकों ने रखी हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। अवैध रूप से चल रहे थ्रीव्हीलर पर रो लगाने की मांग को लेकर नगीना से जसपुर, काशीपुर के बीच चलने वाली निजी बसों संचालकों की हड़ताल रहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
निजी बसों के चालक परिचालकों का कहना है कि प्राइवेट बस मालिकों की लापरवाही के कारण नगीना से काशीपुर रोड पर हरे रंगे के थ्रीव्हीलर अवैध रूप से चल रहे है। इनको बंद कराने के लिए बस मालिकों से कई बार कह चुके है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे बसों की आमदनी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, समयसारणी के अऩुसार संचालन नहीं होने से भी बसों की आमदनी प्रभावित हो रही है। बस स्टाफ फहीम अहमद, रघुराज सिंह, शहजाद, दानिश, खुर्शीद, तसव्वर आदि का कहना है कि जब तक हम बसें नहीं चलाएंगे, जब तक हमारी परेशानी का हल नहीं होता है। बसों के हड़ताल पर चले जाने से जहां बस मालिकों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बस मालिकों का कहना है कि आरटीओं से बात करके शीघ्र समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें