फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ के कारण यात्रियों को सफर में हुई परेशानी

विज्ञापन
नजीबाबाद की रोडवेज बस में चढ़ती भीड़। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भीड़ के कारण यात्रियों को सफर में हुई परेशानी
विज्ञापन

नजीबाबाद। दीपावली, भैयादूज पर भीड़ उमड़ने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, डग्गामार वाहनों ने यात्रियों से दो से ढाई गुना अधिक किराया वसूल किया।
नजीबाबाद डिपो ने दीपावली तथा अन्य त्योहारों पर यात्रियों को आवागमन सुविधा देने के लिए सभी बसों का संचालन किया। एआरएम राजेश कुमार और डिपो इंचार्ज अरूज जैदी ने बताया कि दीपावली पर आठ अनुबंधित बसों सहित 64 बसों का संचालन किया। डिपो ने अधिकांश बसों को मुरादाबाद, अमरोहा, हरिद्वार और दिल्ली के लिए संचालित किया। भीड़ अधिक उमड़ने से दीपावली से एक दिन पूर्व और दीपावली के बाद यात्रियों को यात्रा करने में असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कोटद्वार, हरिद्वार और देहरादून के बीच संचालित मैक्स वाहन संचालकों ने परिवहन निगम के अधिकारियों की उदासीनता और यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए दो से ढाई गुना अधिक किराया वसूल किया। त्योहारों के चलते रेल यात्रियों को भी सफर में असुविधा का सामना करना पड़ा। अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले यात्रियों को प्रतीक्षा सूची के यात्रियों के ट्रेन में आने से सफर में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें