नजीबाबाद में शूटर हमजा परवेज को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधक।
- फोटो : NAZIBABAD
राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में चमके परवेज बंधु
नजीबाबाद। नगर के युवा शूटर अब्दुल्ला परवेज ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ वर्ल्ड कप शूटिंग ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। अब्दुल्ला के छोटे भाई हमजा ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन नगर का नाम रोशन किया।
तिरुअनंतपुरम केरल में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में नगर के परवेज बंधुओं ने धमाल मचाया। अब्दुल्ला परवेज ने 50 मीटर .22 राइफल में जूनियर वर्ग में छठा स्थान प्राप्त किया। अब्दुल्ला परवेज ने 613.3 स्कोर के साथ जूनियर और सीनियर वर्ग में वर्ल्ड कप शूटिंग ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में टॉप 10 में पहुंचने वाले अब्दुल्ला परवेज उत्तर प्रदेश से एकमात्र शूटर हैं। नगर के चिकित्सक एवं शूटर डॉ. एसएम परवेज के मूलचंद एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा-11 में अध्ययनरत छोटे पुत्र हमजा परवेज ने भी राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर वर्ग में 599.3 स्कोर के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वर्ल्ड कप ट्रायल के लिए मात्र .7 स्कोर से हमजा चूक गए। मूलचंद एकेडमी के प्रबंधक अनिल चौहान एड., प्रधानाचार्य ममता सिंह ने हमजा को उनकी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट शूटिंग उपलब्धि के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।