फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शह मात के खेल में पर्व और दीपांजलि ने मारी बाजी

विज्ञापन
बिजनौर में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
-राज्य स्तरीय अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

-प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। इंदिरा बाल भवन में रही तीन दिवसीय अंडर-11 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। खिलाड़ियों ने सभी छह राउंड में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। प्रतियोगिता के अंत में बढ़त बनाते हुए पर्व और दीपांजलि ने बाजी मारी।

ओपन कैटेगरी में मथुरा के पर्व चौधरी सात में से सात अंक बनाकर प्रथम रहे। प्रयागराज के शिवाय सिंह ने छह अंक के साथ दूसरा स्थान पाया। लखनऊ के प्रणव रस्तौगी, प्रयागराज के मोहम्मद इस्माइल सिद्दीकी और महाराजगंज के अयान सिंह संयुक्त रूप से 5.5 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में गोरखपुर की दीपांजलि श्रीवास्तव छह में से 5.3 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। आगरा की तुषिता गुप्ता ने पांच अंक बनाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रयागराज की अनुप्रिया यादव पांच अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रही। गाजियाबाद की कुशिका मित्तल 4.30 अंक बनाकर चौथे और प्रयागराज की संस्कृति यादव 4.30 अंक बनाकर पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन पर बेसिक शिक्षा परिषद स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, बीएसए जयकरण यादव, बिजनौर शतरंज एसोसिएशन के सचिव दुष्यंत कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर ऑर्बिटर आनंद सिंह, आदित्य द्विवेदी, एकता सिंह, ओंकार, रूपा, अनंत पवार, वंदना चौहान, सीमा, मीनाक्षी, साक्षी, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें