फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर तक बन जाएगा पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर तक बन जाएगा पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे
विज्ञापन

बिजनौर। इस साल के अंत यानि दिसंबर तक पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा। छोईया नदी से शादीपुर तक डामर की सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। हालांकि बरुकी में अंडरपास की अप्रोच रोड बनाया जाना बाकी है। इस हाईवे को मेरठ पौड़ी राजमार्ग से जोड़ने के लिए बाईपास का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।
बिजनौर कोतवाली मार्ग को पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे में शामिल किया गया था। बीते एक साल से इस सड़क को उखाड़कर फिर हाईवे के अनुरूप बनाने का काम चल रहा है। इस मार्ग में छोटे बड़े 42 पुलों का निर्माण भी शामिल है। फिलहाल वीकेआईटी कॉलेज से छोइया नदी तक एक लेन सड़क तैयार हो चुकी है। इससे आगे दस मीटर चौड़ी डामर की सड़क को बनाया जा चुका है। शादीपुर तक सड़क बनकर तैयार है। हालांकि बरुकी में अंडर पास का निर्माण किया गया है, जिसकी अप्रोच रोड बनना बाकी है। शादीपुर से लेकर महेश्वरी जट तक पत्थर डालने का काम किया जा चुका है। दावा किया जा रहा है कि दिसंबर तक सड़क पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी। सड़क बनाने के बाद कोतवाली देहात में ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर दौड़ेंगे वाहन
सड़क को इस तरह से बनाया जा रहा है जिससे वाहनों की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा रहे। बिजनौर से कोतवाली तक यही गति बनाए रखने के लिए मार्ग में चार जगहों पर अंडर पास बनाए गए हैं। जिससे आबादी क्षेत्र में वाहनों की गति पर असर नहीं पड़ सके। बता दें कि पहले सड़क गहराई में हुआ करती थी, जगह जग दबक थी। अब सड़क को काफी ऊंचा करके बनाया जा रहा है।
बिजनौर शहर में आने की नहीं होगी जरूरत
मुजफ्फरनगर या मेरठ की दिशा में आने जाने के लिए वाहनों को बिजनौर शहर में आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए एक नए बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। वीकेेआईटी कॉलेज से शुरू होकर यह बाईपास मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर गांव पेदा के पास पहुंचेगा। तीन किमी लंबे इस बाईपास में एक रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना है। जिससे रेल फाटक पर भी वाहनों को ठहरना नहीं पड़े।
विज्ञापन

वर्जन::
बरसात अब लगभग बीत चुकी है। बरसात के चलते मिट्टी के काम नहीं हो रहे थे, अब काम तेजी पकड़ेगा। दिसंबर तक कोतवाली तक सड़क बनाकर तैयार कर दी जाएगी। छोईया नदी का पुल और रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में अभी समय लगेगा। ... सत्येंद्र पांडेय, प्रबंधक निर्माण एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें