गुलदार दिखाई देने से ग्रामवासियों में दहशत
मंडावली/नजीबाबाद। गांव रामपुर व कल्याणपुर के जंगल में मालन नदी पुल के निकट कुछ किसानों को गुलदार का जोड़ा दिखाई दिया। किसानों ने गांव में आकर गुलदार होने का शोर मचा दिया। अभिषेक त्यागी, गौरव, आकाश, विकास, सत्यम, मनोज, सौरभ, हरिराम, महिपाल, जसराम, महेश मुन्ने, आनंद आदि ग्रामवासी लाठी-डंडों के साथ खेतों पर पहुंच गए। ग्रामवासियों ने गुलदार की तलाश की लेकिन गुलदार के जोड़े वहां भाग निकाला। जंगल में गुलदार दिखाई देने से ग्रामवासियों में दहशत बनी है। ग्रामवासियों का कहना है कि जंगल क्षेत्र में गुलदार का होना महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़यात्रा के दौरान शिवभक्तों के लिए खतरा है। ग्रामवासियों ने प्रशासन से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़े जाने की मांग की।