कालागढ़ में मुख्य मार्ग पर बैठे शावक।
- फोटो : DHAMPUR
आबादी क्षेत्र में बाघ के चार शावक दिखने से दहशत
कालागढ़। कालागढ़ के आबादी क्षेत्र में बाघ के चार शावक एक साथ दिखाई दिए। शावकों के नजर आने से दहशत का माहौल है।
कालागढ़ की नई कॉलोनी में इन दिनों एक बाघिन अपने चार शावकों के साथ विचरण कर रही है। इस तरह आबादी क्षेत्र में वन्यजीव दिखाई दे रहे हैं। विद्युत निगम के कर्मचारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि वह आपातकालीन सेवा के लिए रात्रि में पावर हाउस जा रहे थे। कालागढ़ की कॉलोनी क्षेत्र से निकलते समय उन्होंने सड़क पर अचानक बाघ के चार शावकों को देखते ही बस को रोक दिया। कुछ देर बाद यह वन्यजीव जंगल में चले गए। उधर, जीवों के इस तरह सड़क पर नजर आने से राहगीरों को खतरा पैदा हो गया है। बाघिन अपने शावकों के साथ नजर आ रही है। वह अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर सकती है। नागरिकों ने वन विभाग से रात दिन गश्ती दलों को आबादी क्षेत्रों में तैनात करने की मांग की है। दूसरी ओर बाघिन के शावकों के फोटो वायरल हो रहे हैं।