फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे की पंचायत होंगी रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा किनारे की पंचायत होंगी रोशन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के गंगा किनारे वाले गांव विकास की रोशनी से जगमग होंगे। गंगा एक्शन प्लान में चार ब्लॉकों की 21 पंचायतों का चयन हुआ है। पंचायतों में ओडीएफ प्लस के एक दर्जन से अधिक विकास कार्य होंगे। सचिवों से अगले तीन दिन में कार्य योजना तैयार करने की हिदायत दी गई है।
गंगा किनारे बसे गांवों के चहुंमुखी विकास का के लिए गंगा एक्शन प्लान बना है। अब गंगा एक्शन प्लान को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में शामिल किया गया है। जिले में चार ब्लॉकों की 21 ग्राम पंचायत गंगा किनारे बसी हैं। योजना में इन पंचायत में ओडीएफ प्लस के कार्य का क्रियान्वयन होगा। गंगा एक्शन प्लान में अप्रयुक्त धनराशि तथा अर्जित ब्याज की धनराशि कार्यों पर खर्च होगी। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि सचिवों को कार्य योजना तैयार करने के लिए कह दिया गया है। कार्य योजना में शामिल कार्य प्राथमिकता से होंगे। बायो गैस प्लांट स्थापित होंगे। एक प्लांट पर करीब 50 लाख व्यय होगा। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, ठोस व तरल अपशिष्ट का प्रबंधन, वेस्ट प्लास्टिक मैनेजमेंट आदि कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं चयनित पंचायत
गंगा एक्शन प्लान में सबसे अधिक 12 पंचायत मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की है। मोहम्मद पुर देवमल ब्लॉक की बादशाहपुर, जहानाबाद, खेड़की हेमराज, मोहीउद्दीनपुर, रावली, सैफपुर खादर, टीप, दयालवाला, खलीउल्लापुर, कुंदनपुर, तैययबपुर काजी, कुंवर उतर भोजपुर, हल्दौर ब्लॉक की जहानाबाद, निजामपुरा, दारानगर, सलेमपुर मथना, रसूलपुर पिततनका, जलीलपुर ब्लॉक की बसंतपुर, दतियाना, सुजातपुर खाद्य तथा नजीबाबाद ब्लॉक की तैययबपुर गोरबा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें