फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा पैमाइश के बाद बनेगा पंचायतघर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोबारा पैमाइश के बाद बनेगा पंचायतघर
विज्ञापन

नहटौर। धामपुर मार्ग पर गांव बैरमनगर में ग्राम समाज की भूमि पर प्रस्तावित पंचायतघर का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने पंचायतघर का निर्माण कार्य शीघ्र कराए जाने की मांग ब्लॉक प्रशासन से की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बैरमनगर में पंचायतघर के निर्माण के लिए धामपुर मार्ग पर स्थित ग्राम समाज की भूमि को चयनित किया गया था। उक्त भूमि पर कुछ लोग अपने पट्टे होने का दावा कर रहे थे। एसडीएम धामपुर विजयवर्धन तोमर ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी, जिसके बाद उक्त ग्राम समाज की भूमि पर पंचायतघर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया करके मिट्टी का भराव करते हुए नींव की खोदाई करा दी गई थी, लेकिन ब्लॉक प्रशासन ने कार्य पर रोक लगा दी। करीब दो माह बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया। ग्राम प्रधान मो. सुलेमान, आबिद अहमद, सुरेंद्र सिंह, कपिल कुमार, रिजवान अहमद आदि ने एडीओ पंचायत से पंचायतघर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की। एडीओ पंचायत सुशील कुमार का कहना है कि राजस्व विभाग की ओर से जल्द ही दोबारा से उक्त भूमि की पैमाइश होगी, उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें