चित्रकार मृदुला त्यागी द्वारा बनाई गई पेंटिंग।
- फोटो : BIJNOR
कोरोना वॉरियर के सम्मान में बनाई पेंटिंग
नजीबाबाद। रमा जैन महाविद्यालय की कला प्रवक्ता मृदुला त्यागी कवि के साथ एक प्रसिद्ध चित्रकार भी हैं। वे कविता और पेंटिग के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही हैं। ललित कला अकादमी की ओर से होने वाली कला प्रदर्शनी के उन्होंने कोरोना वॉरियर के सम्मान में ये पेंटिंग बनाई है। पेंटिंग में दिखाया गया है कि हमें जात पात भूलकर कोरोना से लड़ाई लड़ना चाहिए। चिकित्सक और पुलिसकर्मियों के निर्देश मानें, उनका सम्मान करें।