फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी मुख्यालय के लिए चिह्नित भूमि का कमांडेंट ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
नजीबाबाद के मथुरापुरमोर में पीएसी कमांडेंट को जमीन की जानकारी देते एसडीएम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। पीएसी मुख्यालय के लिए प्रशासन द्वारा मथुरापुरमोर में चिह्नित भूमि का पीएसी कमांडेंट ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पीएसी 24वीं बटालियन के कमांडेंट अतुल शर्मा ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह के साथ ग्राम पंचायत मथुरापुरमोर के नयागांव क्षेत्र में पीएसी मुख्यालय के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। एसडीएम ने ग्राम पंचायत की 19 एकड़ भूमि उपलब्ध होने की कमांडेंट को जानकारी दी। नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित भूमि के संबंध में लेखपाल मुकेश राजपूत, ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद ने जानकारी दी।
विज्ञापन

पीएसी मुख्यालय के लिए प्रशासन ने ग्राम पंचायत की जिस भूमि को चिह्नित किया है। पीएसी को लगभग उतनी ही भूमि आस-पास और क्रय करनी होगी। पीएसी कमांडेंट ने एसडीएम और सीओ से भूमि संबंध में विस्तृत विचार विमर्श कर स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। पीएसी मुख्यालय के लिए पिछले करीब दो वर्षों से जमीन तलाशी जा रही है। मंडावली और नांगल क्षेत्र में भी पीएसी अधिकारी जमीन देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें