फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पीएसी बटालियन बनेगी, डार्क जोन में मिल सकेंगे नलकूप के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी सरकार ने बजट में जनपद के लिए पीएसी बटालियन की स्थापना को किया शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी सरकार ने सोमवार को अपना आठवां बजट पेश किया गया है। यूं तो इस बजट को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है, मगर, जिले के उन हजारों किसानों को फायदा पहुंचेगा, जोकि डार्क जोन में थे। इनके नलकूप कनेक्शन की राह आसान होगी। उधर, पीएसी बटालियन के लिए बजट में प्रावधान रखा गया है।
सोमवार को सरकार ने बजट जारी किया तो लोगों की उम्मीदें बढ़ गई। किसानों के लिए बजट में पहले से चल रही योजनाओं के लिए प्रावधान बरकरार है। उधर, डार्क जोन में रहने वाले किसानों को अब दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि अपने यहां जलीलपुर, नहटौर और स्योहारा ब्लॉक सामान्य डार्क जोन में शामिल है। ऐसे में किसानों को बिजली फ्री, सोलर योजना लाभकारी साबित होगी। पशुधन में किसानों को उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजनौर में पीएसी बटालियन की स्थापना के लिए बजट में जगह मिली है। बता दें कि पीएसी बटालियन के लिए पहले ही जमीन ढूंढी जा रही थी, अब बजट भी मिल जाएगा तो जल्द ही बटालियन स्थापित हो सकेगी। इसके अलावा अन्य योजनाओं को भी तवज्जों दी गई है।


सरकार ने बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट जनहित को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। स्वास्थ्य, पर्यटन, परिवहन हर बिंदु का बजट में ध्यान रखा गया है। - भूपेंद्र चौहान बॉबी, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन





प्रदेश सरकार का बजट पूरी तरह से चुनावी स्टंट है। किसान, व्यापारी और अन्य सभी वर्ग परेशान है। कोई विकास की बात नहीं कर रहा है। किसान की बात नहीं कर रहा है। - अनिल यादव, जिलाध्यक्ष सपा



बजट में किसान या अन्य वर्ग के लिए कुछ भी खास नहीं है। बजट को चुनावी स्टंट बनाकर ही पेश किया गया है। - दलीप कुमार, बसपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें