फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में अटक गया पीएसी बटालियन का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में अटक गया पीएसी बटालियन का प्रस्ताव
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना काल में शासन से पीएसी की बटालियन के लिए मंजूरी नहीं मिली है। प्रशासन ने नगीना की कताई मिल की 53 बीघा जमीन को बटालियन के लिए चिह्नित किया है। इसका प्रस्ताव भी बनाकर भेज दिया गया है। पर यह मामला शासन में अटका है।
जिले में पीएसी बटालियन को बहुत जरूरी बताया जा रहा है। डेढ़ साल से जिले में पीएसी की बटालियन के लिए जमीन तलाशी जा रही थी। प्रशासन ने नगीना कताई मिल की 53 बीघा जमीन को बटालियन के लिए चुना और इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया। पर शासन की ओर से इस पर अभी तक मोहर नहीं लगी है। नगीना कताई मिल की जमीन को पीएसी बटालियन के लिए इसलिए चिह्नित किया गया क्योंकि वहां पर रेलवे के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। नगीना बड़ी तहसील है। कोरोना की वजह से शासन से प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। अधिकारी जल्द ही इस जमीन की पीएसी बटालियन के लिए मंजूरी मिलने की आस लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजूरी का इंतजार
एसपी डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक जमीन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी मिलने का इंतजार है।
जमीन है बटालियन के लिए सही
पीएसी पश्चिम जोन के आईजी अमित चंद्रा के मुताबिक उन्होंने सोमवार को नगीना कताई मिल की जमीन का निरीक्षण किया था। जमीन पीएसी बटालियन के लिए सही लग रही है। नगीना में पीएसी बटालियन के लिए सभी तरह की सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें