नजीबाबाद चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
गन्ना मूल्य भूगतान न होने पर जताई चिंता
नजीबाबाद। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधि मंडल किसान सहकारी चीनी मिल पहुंचा। वर्तमान पेराई सत्र शुरू होने के बाद से गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर चिंता व्यक्त की। किसानों ने मुख्यमंत्री की घोषणा के तीन वर्ष बाद भी चीनी मिल का विस्तारीकरण न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र पेराई क्षमता बढ़ाने, किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान करने, चीनी मिल की पेराई क्षमता तत्काल बढ़ाए जाने आदि की मांग की। इस दौरान महेंद्र सिंह चौहान, सर्वजीत सिंह, भोपाल सिंह, जसवंत सिंह, नवीन राजपूत आदि मौजूद रहे।