- पुलिस से आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/धामपुर। बच्चियों के साथ किया गया यह कृत्य बेहद घिनौना है, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। लोग आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए मांग कर रहे हैं। हालांकि एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, लेकिन हालात इस बात की तस्दीक काफी हद कर रहे हैं कि आरोपी एक से अधिक हो सकते हैं।
बता दें कि शेरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में नहटौर थाना क्षेत्र से बरात आई थी। वधु पक्ष के परिवार की दो बच्चियों का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। करीब तीन घंटा के बाद जब बदहवास हालत में बच्चियां लौटीं तो उन्होंने बताया कि उनके साथ चाचा ने गलत काम किया है। पुलिस इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी धर्म सिंह मार्छाल का कहना है कि दो टीमों को गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा। दोनों बच्ची आपस में मुमेरी और फुफेरी बहनें हैं। एसपी नीरज कुमार जादौन ने के साथ साथ डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौका मुआयना किया। फोरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। एक बालिका स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। जबकि एक पीड़िता गांव के ही संबंधित परिवार की है।
गांव वाले बोले, घटना ने किया शर्मसार
लोगों का कहना है कि उनके गांव में आज तक ऐसा नहीं हुआ। जैसा शनिवार की रात हुआ। गांववालों का कहना है कि गांव में जब भी किसी की बेटी की बरात आती थी तो गांव की बहू बेटियां बरात का आनंद उठाती थीं। अब शनिवार रात में दो बालिकाओं के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने गांव को शर्मसार कर दिया।
- वर्जन:
शेरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनके घर पर बरात आई थी, रात में उनकी और उनके साले की बच्ची गायब हो गई, ढूंढने पर वे दोनों सुबह मिली। बच्चियों ने बताया कि बरात में आए एक चाचा ने उनके साथ गलत काम किया है। बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज करते हुए शादी और बरात की वीडियो से आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। तीन टीमों का गठन किया गया है - नीरज कुमार जादौन, एसपी