फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी समिति को दोबारा सर्वे करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
निगरानी समिति को दोबारा सर्वे करने के आदेश
विज्ञापन

नींदडू़। प्रशासन के आदेश पर निगरानी समिति को पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराते हुए पुन: घर घर जाकर लोगों की जांच करने के निर्देश दिए गए। इसकी रिपोर्ट 30 मई तक सौंपनी होगी। मंगलवार को प्रधान अदीबा की अध्यक्षता एवं सचिव राकेश कुमार के संचालन में बैठक हुई। नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने उन्हें बुधवार से पुन: घर घर जाकर लोगों की जांच करने तथा रोगी का पता लगाने के निर्देश दिए। इस बार निगरानी समिति को पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर, मास्क व सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराए गए। कहा कि यदि गांव में कोई व्यक्ति बाहर से आता है और उसमें बीमारी का कोई लक्षण हो, तो उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। सभी लोगों को मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाए रखने एवं हाथों को बार बार धोने के निर्देश दिए गए। निगरानी समिति में शकील अहमद, शिक्षामित्र आसमां परवीन, शाफीना परवीन, रिहाना परवीन आदि को जोड़ा गया। इस अवसर पर अंजलि त्यागी, मयंक त्यागी, गुलाब अंजुम, मुख्य अध्यापक प्रमोद कुमार, सकीना, इकबाल फातिमा, राना परवीन, शमा परवीन, कंचन सिंह, शबनम परवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें