फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन

बिजनौर। सीजेएम शारिब अली ने धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़प लेने के मामले में कर्मभूमि रियल स्टेट कंपनी के मालिक व पदाधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी विवेचना करने के आदेश धामपुर पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

पुराना धामपुर के निवासी इंद्रा देवी ने सीजेएम न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि मथुरा निवासी देवेंद्र पाल व उसकी पत्नी सीमा देवी, मनोज कुमार, राजेश्वरी देवी ने आपस में हमसाज होकर कर्मभूमि रियल स्टेट कंपनी बनाई। जिसमें उन्होंने अमित कुमार, निरंजन कुमार, पवनीत कुमार, नरेश कुमार नरुपा को ब्रांच मैनेजर, एरिया मैनेजर आदि पदो पर नियुक्त किया। उसे व उसकी पुत्री को विश्वास में लेकर बांड जारी किए और उनके 30 लाख रुपये जमा करा लिए। उनके अन्य परिचितों से भी बांड के नाम पर लाखों रुपये जमा कराए गए। जब बांड का समय पूरा हुआ तो ये लोग कंपनी बंद करके बिजनौर से भाग गए। इसके बाद अब बांड की राशि का पैसा नहीं दे रहे और पैसा हड़प लिया है। सीजेएम ने इस मामले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश धामपुर पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें