बिजनौर। सीजेएम शारिब अली ने गलत तरीके से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में अधिशासी अधिकारी बढ़ापुर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
बढ़ापुर के पूर्व चेयरमैन शराफत हुसैन की ओर से कोर्ट में दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा गया कि थाना कोतवाली शहर के गांव सदुपुरा की नथिया देवी की मौत करीब चालीस साल पहले हो चुकी है। नथिया देवी को जीवित दिखाकर करोड़ों की संपत्ति के बैनामे साल 2019 मेें करा दिए गए। दाखिल खारिज की जरुरत पड़ी तो जमीन माफिया ने सेवाराम राजभर अधिशासी अधिकारी से संपर्क किया। ईओ ने अपने कर्मचारी मुनेश व अन्य आरोपियों से हमसाज होकर फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर नथिया देवी मौत 4 अगस्त 2022 को दिखाकर प्रमाण पत्र जारी कर दिया। जिसमें बढ़ापुर ईओ सेवाराम राजभर के हस्ताक्षर थे। कोर्ट ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।