बिजनौर में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने जाते भारतीय मजदूर संघ के सदस्य।
- फोटो : BIJNOR
श्रम कानूनों में छेड़छाड़ का किया विरोध
बिजनौर। भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम रमाकांत पांडेय को सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया कि सभी श्रम कानूनों को बिना किसी छेड़छाड़ के पहले की तरह रखा जाए। प्रवासी मजदूरों, ठेका मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के मजदूूरों आदि को उनका बकाया वेतन भुगतान कराया जाए। मजदूरों से 12 घंटे के बजाए आठ घंटे ही काम कराया जाए। कर्मचारियों व अधिकारियों के महंगाई भत्ते को रोकना मजदूर वर्ग को भी हतोत्साहित करना है। शुगर इंडस्ट्रीज में हर तीन साल में वेतन का पुनरीक्षण होना चाहिए। ईपीएफ से संबंधित कर्मचारियों की न्यूनतम पेंशन दस हजार होनी चाहिए। निजी उद्योगों ने मजदूरों को अप्रैल माह का भुगतान नहीं किया है। यह भुगतान दिलाया जाए। इस दौरान अध्यक्ष अविनाश, नवीन धारीवाल, राजेंद्रपाल, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।