फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: करंट से ऑपरेटर की मौत, लाइनमैन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में आई तकनीकी खराबी से बिजलीघर में दौड़ा करंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
राजा का ताजपुर (बिजनौर)। 132 केवी सब स्टेशन बिजलीघर ताजपुर के कंट्रोल रूम में आई तकनीकी खराबी से करंट दौड़ने से ऑपरेटर की मौत हो गई, जबकि लाइनमैन झुलस गया। लाइनमैन को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिजनौर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ताजपुर बिजलीघर के कंट्रोल रूम में बृहस्पतिवार की रात 9:30 बजे अचानक तकनीकी खराबी आई। इस वजह से कंट्रोल रूम में करंट दौड़ गया। इसी दौरान वहां काम कर रहे सब स्टेशन ऑपरेटर ललित कुमार की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि संविदाकर्मी लाइनमैन उदयराज सिंह गम्भीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंच विद्युत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने झुलसे उदयराज को तुरंत निजी अस्पताल में ले गए। हालात गम्भीर होने के कारण उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बिजनौर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें