49 में से सिर्फ चार का मौके पर हुआ निस्तारण
धामपुर। तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में लोगों ने 49 शिकायतों को दर्ज कराया। इनमें से अधिकारियों ने चार का मौके पर निदान करा दिया। इस मौके पर एडीएम विनय कुमार ने अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप में बाकी शिकायतों का गुणवत्तापरक मौके पर जाकर सही से निदान करने के निर्देश दिए।
शनिवार को तहसील के सभाकक्ष में संपन्न हुए कार्यक्रम में एडीएम विनय कुमार, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार गोपेश तिवारी, नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, एसपी पूर्वी धामपुर धर्म सिंह मार्चाल, सीओ धामपुर इंदू सिद्धार्थ आदि ने दर्ज शिकायतों को सुना और निदान कराया। सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग 19 और पुलिस विभाग की 14 शामिल रही। कार्यक्रम में बीडीओ मनीष दत्त शर्मा, ईओ धामपुर सुभाष कुमार, ईओ शेरकोट धर्मराज राम, एसडीओ तुषार राय आदि रहे।