फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - रूट डायवर्जन होने से बंद हुई ऑनलाइन टिकटिंग की सुविधा

Wed, 23 Aug 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लंबे रूट की तीन बसें रहती हैं तीन दिन बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कांवड़ यात्रा को लेकर अभी भी तीन रूट डायवर्ट रहता है। जिसका असर परिवहन विभाग पर पड़ रहा है। रूट डायवर्जन की वजह से बसों में ऑनलाइन टिकटिंग की सुविधा बंद कर दी गई है। जिसके चलते अब ऑनलाइन टिकट बुक नहीं हो रहे हैं।

बिजनौर डिपो से लंबे रूट पर तीन बसों का संचालन किया जाता है। ये बस बिजनौर से सुबह के समय पीलीभीत, लखनऊ और गोरखपुर के लिए संचालित होती है। लंबे रूट पर चलने वाली बसों में ऑनलाइन टिकट की सुविधा परिवहन विभाग ने शुरू की थी। मगर अब रूट डायवर्जन की वजह से इस सुविधा को बंद कर दिया गया है। क्योंकि सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार ये बस संचालित नहीं होती है। अगर यात्रियों ने टिकट ऑनलाइन बुक कर दी और बस संचालित नहीं हुई तो यात्री परेशान रहेगा, इसलिए फिलहाल ऑनलाइन टिकटिंग सेवा परिवहन विभाग ने बंद कर रखी है। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं परिवहन विभाग को भी राजस्व की हानि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रूट डायवर्जन की वजह से डिपो को काफी नुकसान हुआ है। लंबे रूट की बसें भी तीन दिन बंद रहती है। इसी वजह से ऑनलाइन टिकटिंग की सुविधा को लखनऊ से बंद किया गया है - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें