यूपी बोर्ड के माध्यमिक स्कूलों में आनलाइन क्लास जल्द
बिजनौर। जिले के यूपी बोर्ड के माध्यमिक स्कूलों में लॉकडाउन अवधि में आनलाइन क्लास चलेंगी। डीआईओएस दफ्तर ने कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी है। जिले के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से bijnordios@gmail.com पर सुझाव मांगे गए हैं। फाइनल कार्ययोजना जल्द ही शासन को भेजी जाएगी।