फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद (बिजनौर)। नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव हिंदूपुर निवासी सलमान उर्फ मुन्ना अपने साथी आफताब के साथ बाइक पर नजीबाबाद से गांव जा रहा था। कोतवाली दिशा से औरंगाबाद, श्यामपुर हरिद्वार निवासी छोटे सिंह अपने साथी राजदीप सिंह के साथ बाइक से कोतवाली दिशा से हरिद्वार जा रहा था। तेज रफ्तार दोनों बाइक फजलपुर के निकट आपस में टकरा गईं। भीषण टक्कर से 20 वर्षीय सलमान उर्फ मुन्ना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी आफताब और दूसरी बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आफताब को नजीबाबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। श्यामपुर हरिद्वार निवासी छोटे सिंह और राजदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश गौड़, जलालाबाद प्रभारी राजीव शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक सलमान का शव अपने कब्जे में ले लिया। सलमान की मौत से परिवार में मातम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें