फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - एक तिहाई मतदाताओं ने चुन लिए अपने चेयरमैन

Tue, 16 May 2023 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निकाय चुनाव में लगभग 50 प्रतिशत ही हुआ था मतदान
विज्ञापन

- विजेताओं के पक्ष में पड़े 15 से लेकर 30 प्रतिशत तक वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगर निकायों के लगभग एक तिहाई मतदाताओं ने ही अपनी पसंद के चेयरमैन चुन लिए। एक तरफ तो मतदान प्रतिशत ही लगभग आधा रहा, उस पर भी विजेता के पक्ष में कुल मतदाताओं के 15 से लेकर 30 प्रतिशत ही वोट पड़े हैं। यदि मत प्रतिशत अधिक होता तो शायद जीत-हार के समीकरण कुछ और ही होते।
जनपद की 12 नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सभासद पद का चुनाव संपन्न हो चुका है। इस बार सभी नगर निकायों में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा था। जिले के मत प्रतिशत का औसत लगभग 50 प्रतिशत ही रहा। कम मत प्रतिशत होने से जीत-हार के समीकरण काफी बदल गए हैं। यदि सभी मतदाता जागरूक होते और अधिकतम मत प्रतिशत होता तो शायद परिणाम बदल सकते थे। घोषित परिणामों के अनुसार 15 से 30 प्रतिशत मतदाताओं ने नगर निकायों की सरकार चुन ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्योहारा नगर पालिका के कुल वोटरों में से मात्र 14.65 प्रतिशत वोट ही विजेता को मिले हैं। इसी तरह सहसपुर नगर पंचायत में यह प्रतिशत 15.87 प्रतिशत रहा है। धामपुर नगर पालिका में विजेता रवि कुमार को कुल मतदाताओं के मुकाबले 30.49 तथा अफजलगढ़ में सबसे अधिक 38.7 प्रतिशत वोट मिले हैं। नगर निकाय चुनाव में अधिकांश प्रत्याशियों को इतने भी वोट नहीं मिले कि वे अपनी जमानत बचा सकें। केवल विजेता और उप विजेता ही अपनी जमानत बचा पाए हैंं।
-
नगर निकाय विजेता को मिला मत प्रतिशत
स्योहारा 14.65
चांदपुर 29.48
हल्दौर 27.74
नूरपुर 18.74
बिजनौर 18.97
किरतपुर 24.61
नजीबाबाद 22.56
नहटौर 17.15
धामपुर 30.49
शेरकोट 25.96
नगीना 24.54
अफजलगढ़ 38.70
झालू 25.20
मंडावर 25.81
जलालाबाद 21.42
बढ़ापुर 20.53
सहसपुर 15.87
साहनपुर 21.86
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें