फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश के दौरान एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस की दबिश के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्लामपुर दास में पुलिस ने चोरी के मामले में एक चोर को दबोचा था। पुलिस ने चोर के बताने पर कई गांवों में दबिश दी। पड़ोस के एक गांव में भी पुलिस ने दबिश देकर एक घर से तीन बैटरे व इंवर्टर बरामद किए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। कुछ देर बाद इस युवक के पिता की मौत हो गई । युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को जब इसका पता चला तो उसने युवक समेत दोनों को छोड़ दिया। परिजनों ने मृतक को दफना दिया है। गांव के लोगों में चर्चा है कि दबिश के दौरान हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत हुई थी। शहर कोतवाल राजेश सोलंकी के मुताबिक युवक ने चोरी का बैटरा खरीद लिया था। उसे मालूम नहीं था कि बैटरा चोरी का है। चोरी के बैटरे उससे मंगवाए गए थे। युवक के पिता की मौत स्वाभाविक हुई है। किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें