फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Sat, 10 Mar 2018 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
बिजनौर के नूरपुर में शुक्रवार रात हुईं दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। मृतक के परिजन बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए शव को अपने साथ ले गए। गांव अस्करीपुर निवासी इसरार उर्फ मुंदी गांव में मछली पालन करता था। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह मछलियों के लिए चारा लेने गांव कुमुखिया जा रहा था। मुरादाबाद हाईवे पर दौलतपुर पुलिस चौकी के पास उसकी बाइक को पीछे से आए किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में इसरार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए शव को अपने साथ ले गए और शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। इसरार की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसरार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उधर, नूरपुर के मोहल्ला हजरतनगर निवासी शाहनवाज मोहल्ले के ही मासूम अहमद के साथ रात करीब 11 बजे नहटौर से एक शादी समारोह से वापस आ रहा था। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव बालापुर के पास उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया, जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें