फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीतल के मांस के साथ एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चीतल के मांस के साथ एक पकड़ा
विज्ञापन

बढ़ापुर। वन विभाग की टीम ने एक सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर में छापा मारा। मौके से गांव भोगपुर निवासी पोखर सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चीतल का करीब 10 किलो मांस, एक खाल, एक जाल व मांस काटने वाले उपकरण बरामद किए गए। पशु चिकित्साधिकारी कौशल किशोर ने मौके पर जाकर बरामद मांस का परीक्षण किया। पुलिस ने इस मामले में वन विभाग की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाशंकर सक्सेना ने बताया कि एक आरोपी शिकारी पोखर सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार अन्य चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें