फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विदुर की धरा पर युवाओं के कौशल को जान कर दिया जाएगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में पहली बार होगा कौशल महोत्सव, तैयारी में जुटे अफसर
विज्ञापन

-पसंदीदा रोजगार देकर युवाओं को सशक्त बनाने की पहल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद के तकनीकी, प्रोफेशनल व अन्य योग्यता प्राप्त करने वाले युवाओं को उनकी दक्षता के अनुसार रोजगार मिलेगा। इसके लिए पहली वार जनपद में कौशल महोत्सव होने जा रहा है। इसकी तैयारी में जिला प्रशासन, एनएसडीसी टीम (राष्ट्रीय कौशल विकास निगम) एवं शिक्षण संस्थान जुटे जुए हैं। कौशल महोत्सव में करीब दस हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
जनपद की राजकीय आईटीआई संस्थानों व प्रोफेशनल संस्थाओं में तकनीकी शिक्षा वाले युवाओं के कैंपस प्लेसमेंट हो रहे हैं, लेकिन इस बार शासन स्तर से जनपद में कौशल महोत्सव किया जाएगा। इसमें आईटीआई, पालीटेक्निक, इंजीनियरिंग समेत विभिन्न ट्रेड्स के पासआउट व अन्य डिग्री धारकों को एक ही स्थान पर रोजगार के अवसर देने की तैयारी है। सितंबर महीने में कौशल महोत्सव होने की संभावना है।
विज्ञापन


-पंजीकरण के लिए जारी किया गया बारकोड
कौशल महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए युवाओं को पंजीकरण की सुविधा के लिए बारकोड जारी किया गया है। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सभी संस्थानों के प्रधानाचार्याें को निर्देशित किया गया कि नबारकोड पर अधिक से अधिक युवाओं के पंजीकरण कराएं।

-टीम ने गांवों व संस्थानों में जाकर किया युवाओं से संपर्क
राजकीय आईटीआई संस्थान के प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि एनएसडीसी टीम (राष्ट्रीय कौशल विकास निगम) ने डीएम, राजकीय आईटीआई संस्थान, पालीटेक्निक, इंजीनियरिंग संस्थानों, महाविद्यालयों में कौशल महोत्सव के लिए संपर्क किया। कुछ गांवों में जाकर व संस्थानों में छात्रों के पूछा की वह किस प्रकार की नौकरी, कंपनी, वेतन आदि बिंदुओं वार्ता की। ताकि युवाओं को उनकी पसंद की कंपनी व वेतन मिल सकें और वह उसे कंपनी में लंबे समय तक रोजगार कर सकें
विज्ञापन


-डीएम ने दिए समस्त कॉलेजों को दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जनपद के समस्त इंजीनियरिंग कॉलेज, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक के साथ बैठक की। उन्होंने कहां कि कौशल महोत्सव में अधिक से अधिक युवाओं शामिल कराने को बारकोड पर रजिस्टर्ड कराएं, ताकि वह सितंबर महीने में आयोजित होने वाले कौशल महोत्सव में सम्मिलित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें