फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की मौत पर लगाया जाम

Tue, 08 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक दस वर्षीय बालक की खेलने के लिए जाते समय सड़क पार करते हुए मौत हो गई। परिजनों में बालक की मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया। सोमवार  शाम करीब चार बजे मुरादाबाद स्योहारा मार्ग पर नगर से तीन किलोमीटर दूर गांव श्यामाबाद निवासी आनंद कुमार का दस वर्षीय पुत्र प्रिंस उर्फ भोलू खेलने के लिए घर से निकला था। वह सड़क पार करते समय मुरादाबाद से धामपुर दिशा को जाने वाली रोडवेज अनुबंधित बस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गुुस्साए ग्रामीणों को पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष शिशुपाल शर्मा का कहना है कि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें