फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिरी करने के शक में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुखबिरी करने के शक में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। दिल्ली पुलिस के लिए मुखबिरी करने के शक में गांव सदरुद्दीननगर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में ग्राम प्रधान के परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने ग्राम प्रधान के घर दबिश दी थी। दिल्ली पुलिस गांव से दो युवकों को पकड़कर ले गई थी।
विज्ञापन

दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने सदरुद्दीननगर के ग्राम प्रधान इरफान अहमद को रिमांड पर लेकर माल बरामदगी के लिए मंगलवार की रात दबिश दी थी। पुलिस ने माल बरामदगी के लिए सर्च अभियान चलाया था। दिल्ली पुलिस ग्राम प्रधान के परिवार के दो युवकों को पकड़कर अपने साथ ले गई। दिल्ली पुलिस के जाने के बाद प्रधान के परिवार व पड़ोस में रहने वाले लोगों के बीच विवाद हो गया था। मोहम्मद आजम का आरोप है कि ग्राम प्रधान के परिवार के लोगों ने दिल्ली पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उनके घर में घुस गए। गाली-गलौच करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। बचाने आई पत्नी रिहाना व बहन शाहजहां के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने असलम, नईम, अकरम, मोसिन उर्फ बादशाह के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें