फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 अक्तूबर मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
17 अक्तूबर मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम में 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेशनरों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं 23 सूत्री मांगों को लेकर 17 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन कर सीएम के नाम डीएम को ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन

बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कैशलैस इलाज की व्यवस्था सभी बीमारियों के लिए होनी चाहिए। पेंशन को आयकर से मुक्त किया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था को तुरंत बहाल किया जाए। वहीं एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक फ्रीज किए गए महंगाई राहत के एरियर का तुरंत भुगतान करने सहित अन्य मांगों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवध्यान सिंह और संचालन जिला मंत्री योगेश्वर ने किया। इस मौके पर ओमवीर सिंह, यशपाल सिंह, इंद्रदेव शर्मा, राजकुमार शर्मा, ओम सिंह, इरफानुद्दीन, बलवीर सिंह, डॉ. बृजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें