फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान और सरकार बैठाएं सामंजस्य : ओमपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान और सरकार बैठाएं सामंजस्य : ओमपाल
विज्ञापन

बिजनौर। मनोरंजन कर विभाग के पूर्व सलाहकार ओमपाल सिंह नेहरा ने कहा कि देश के किसान कृषि कानूनों को लेकर भयभीत व आंदोलित हैं। किसानों और सरकार को सामंजस्य बैठाकर बीच का रास्ता निकालना चाहिए। कहा कि शासन की बागडोर ईमानदार, कर्मठ, तपस्वी व्यक्ति के हाथों में होने के बाद भी भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार को कृषि कानून लागू करने से पहले किसानों से वार्ता करनी चाहिए थी। सरकार देश में कई स्थानों पर हुई हिंसा में विदेशी फंडिंग की बात कहती है, लेकिन इन पर कार्रवाई कोई नहीं हुई है। कहा कि किसानों का 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के लिए अड़ना भी गलत है। इस कार्यक्रम को देश व किसान हित में रद्द किया जाना चाहिए। ओमपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इस समय आग में घी डालने के बजाए सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें