नजीबाबाद। यूपी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रविवार को सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। बालक वर्ग में ओम मिश्रा, निलेश शर्मा, रुद्रांश ने अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीते।
कान्हा पैलेस में आयोजित यूपी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग के मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार ने एसपी दिनेश सिंह, एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में किया। एडीजी राजकुमार ने ताइक्वांडो को आत्मरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना को महत्व देने की सलाह दी।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग से अंडर-38 किग्रा भार वर्ग में प्रयागराज के ओम मिश्रा, अंडर-54 किग्रा भार वर्ग में लखनऊ निवासी निलेश शर्मा, अंडर-57 किग्रा भार वर्ग में रायबरेली निवासी रुद्रांश ने गोल्ड मेडल जीता। अंडर-38 किग्रा भार वर्ग में प्रयागराज निवासी अवनीत, अंडर-54 किग्रा में मेरठ निवासी शिवम यादव ने सिल्वर मेडल और अंडर-38 किग्रा भार वर्ग में गाजियाबाद निवासी हितेश मेहता, अंडर-54 किग्रा में लखनऊ निवासी इंशान शर्मा ने ब्रांज मेडल जीता।
वहीं, विभिन्न भार वर्ग में बालिका वर्ग से आगरा निवासी प्राची, लखनऊ निवासी सपना, बिजनौर निवासी अंशिका अग्रवाल, अंशिका शर्मा ने गोल्ड मेडल, बिजनौर निवासी जिकरा, अमरोहा निवासी शिवा, इटावा निवासी वर्तिका, गाजियाबाद निवासी ज्योति, बिजनौर निवासी अदिति यादव ने सिल्वर मेडल, अलीगढ़ निवासी अदिति, बिजनौर निवासी मंशा अग्रवाल, मेरठ निवासी आध्या, आगरा निवासी भावना, बिजनौर निवासी अदिति यादव ने ब्रांज मेडल जीते।
प्रतियोगिता में यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सीके शर्मा, जिला एसोसिएशन के सचिव सचिव राजू राजपूत, एसोसिएशन के चेयरमैन कान्हा कर्णवाल, निखिल शर्मा, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।