फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कैंडल मार्च निकालकर मांगी पुरानी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालकर मांगी पुरानी पेंशन
विज्ञापन

बिजनौर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से डॉ. रामाशीष सिंह की पुण्यतिथि पर पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला गया।
बुधवार की शाम जिला अध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत एवं जिला महामंत्री करतार सिंह के नेतृत्व में बिजनौर क्लब से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। अटेवा प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि सात दिसंबर 2016 पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष में रामाशीष सिंह की मौत हो गई थी। डॉ. रामाशीष सिंह की शहादत बेकार नहीं जाएगी, इसी बदौलत राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं पंजाब में पुरानी पेंशन बहाल हुई है। मंडलाध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष में 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को संघर्ष की राह पर ईमानदारी से आना होगा। सिंचाई संघ के जिलाध्यक्ष शूरवीर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है। जिला मंत्री रविश चौधरी ने कहा की पुरानी पेंशन के बिना बुढ़ापा सुरक्षित नहीं है। चित्र कुमार, जय प्रकाश पाल, राकेश शर्मा, राजेश कुमार रवि, कामिनी दिवाकर, मनोज कुमार यादव, मोहित कुमार शर्मा, कौशल, गीता रानी, बबीता रानी, पंकज कटारिया, मिथिलेश वर्मा, नरेंश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें