फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंदवार में बुखार से वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंदवार में बुखार से वृद्धा की मौत
विज्ञापन

चांदपुर। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप है। गांव सैंदवार में बुखार से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। इससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं गांव में 35 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। बुखार से ग्रसित मरीजों की जांच कराने पर प्लेटलेट्स कम आ रही है। जिससे मरीजों में डेंगू होने की आशंका सता रही है। मगर जांच में डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।
विज्ञापन

गांव के बुखार से ग्रसित ज्यादातर लोग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। सैंदवार निवासी चंद्रावती (73) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। जिसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। महिला की ज्यादा हालत खराब होने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि गांव में काफी लोग बुखार की चपेट में है। मगर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई शिविर नहीं लगाया गया है। गांव में विनायक, भगवती, भुवन, नरदेव, कामिनी, अंकुश, मोहित, प्रियांशु राजपूत, अंशु राजपूत, मंशो देवी, शकुंतला, चंद्रवीर सिंह, मुकुल राज आदि बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें