फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दलदल में फंसे अधिकारियों के वाहन

विज्ञापन
नांगलसोती में गंगा स्नान मेला आयोजन की तैयारियों का जायजा ​लेते एसडीएम।
विज्ञापन
नांगल क्षेत्र का गंगा स्नान मेला इस वर्ष उत्तराखंड क्षेत्र में लगेगा
विज्ञापन

एसडीएम ने लिया नांगलसोती गंगा मेले की व्यवस्थाओं का जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती। नांगल क्षेत्र का गंगा स्नान मेला इस वर्ष उत्तराखंड क्षेत्र में लगेगा। मेले का शुभारंभ 25 नवंबर को होगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया। रास्ते में दलदल होने के कारण बुधवार को मुआयना करने गए अधिकारियों के वाहन उत्तराखंड क्षेत्र में मेला स्थल तक नहीं पहुंच सके।

उत्तराखंड क्षेत्र में गंगा स्नान मेला आयोजन को लेकर रास्ता का निर्माण कराया जा रहा है। उत्तराखंड के किसान रास्ता निर्माण के लिए अपने खेतों का गन्ना काट रहे हैं। बुधवार को एसडीएम संजय कुमार बंसल, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, बीडीओ ज्योति चौधरी, नायब तहसीलदार सार्थक चावला, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

रास्ते में दलदल होने के कारण बुधवार को मुआयना करने गए अधिकारियों के वाहन मेला स्थल तक नहीं पहुंच सके। मेले का शुभारंभ होने में दो दिन शेष हैं। यदि रास्ता निर्माण नहीं हुआ तो श्रद्धालुओं को मेले तक पहुंचने में भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। एसडीएम व सीओ ने मेला समिति को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। मेला संरक्षक मो. फरमान का कहना है कि रास्ता सही कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर मेला संरक्षक ग्राम प्रधान मो.फरमान, मेला इंचार्ज सिंधु राज, बीरेंद्र शर्मा, किसान नेता कुलबीर सिंह, मोनू राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



मेला आयोजन के लिए उत्तराखंड प्रशासन से संपर्क साधा जा रहा है। रास्ता निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। मेला आयोजन में पथ प्रकाश, पेयजल सहित कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएगाी।
- संजय कुमार बसंल, एसडीएम, नजीबाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें