फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें अधिकारी: विधानसभा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें अधिकारी: रितु भूषण खंडूरी
विज्ञापन

कालागढ़। शनिवार को कालागढ़ में आयोजित जनता दरबार में विधानसभा अध्यक्ष/क्षेत्रीय भाजपा विधायक रितु भूषण खंडूरी ने जनता की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण करने के आदेश दिए। साथ ही जनता दरबार में देरी से पहुंचने वाले अधिकारियों फटकार भी सुननी पड़ी।
वन विभाग के सभागार में जनता की समस्याओं को सुनते हुए कुछ का मौके पर ही निस्तारण भी किया। नागरिकों की ओर से सड़क, स्वास्थ्य, विद्युत, समाज कल्याण विभाग से संबधित पेंशन, मानव वन्यजीव संघर्ष, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, पेंशन प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, कार्बेट टाईगर रिजर्व पार्क, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, पशु, ग्रामीण निर्माण विभाग, लघु सिंचाई, विकास, जिला पूर्ति अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, जल विद्युत निगम, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, समाज कल्याण, पूर्ति निरीक्षक सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 दिनों में वन विभाग के साथ करें बैठक
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक स्थानीय जनता के साथ बैठक करें। इसके लिए उपजिला अधिकारी कोटद्वार वन विभाग के साथ शीघ्र बैठक करें। कालागढ़ के सीमांकन की समस्या, एंबुलेंस व पशु चिकित्सालय स्थापना की दिशा में काम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें