फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्कूलों में छात्राओं के बीच पहुंचे अफसर, जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- एएसपी सिटी, सीओ सिटी और कोतवाल ने अलग अलग स्कूलों में पहुंचकर ली जानकारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। स्कूल कॉलेजों की छुट्टी के वक्त अफसरों ने पहुंचकर छात्राओं का हाल जाना। छात्राओं से पूछा कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं, कोई परेशान तो नहीं कर रहा। कोई भी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करने के लिए जागरूक किया। उधर, स्कूल कॉलेजों और प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी लगवाए गए।
बुधवार को एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने केपीएस इंटर कॉलेज के गेट पर छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने कई छात्राओं से एक-एक कर वार्ता की और उनका हाल जाना। एएसपी सिटी ने कहा कि अगर कोई भी परेशानी होती है, तो पुलिस को फोन करें। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी। बोले कि अगर कॉलेज आते जाते वक्त कोई परेशान करे तो उन्हें फोन करें। उधर, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह और कोतवाल राजीव चौधरी ने एमडी स्कूल समेत अन्य स्कूलों पर पहुंचकर छात्राओं से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में प्रमुख चौराहों पर लगवाए गए सीसीटीवी
बिजनौर। जिलेभर में शहर से लेकर गांव देहात तक सीसीटीवी लगवाए जा रहे हैं। अब तक जिलेभर में 11 हजार से अधिक सीसीटीवी लगवाए जा चुके हैं। इसी क्रम में बुधवार को मंडावर चौराहा, सिविल लाइन, रोडवेज बस स्टैंड और काली मंदिर आदि जगहों पर चार चार सीसीटीवी लगवाए गए। सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह और शहर कोतवाल राजीव चौधरी के निर्देशन में सीसीटीवी लगवाए गए हैं। इन्हेंं पुलिस के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें