फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अफसरों ने नौ औद्योगिक इकाइयों में की छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक आयुक्त जिला उद्योग की संयुक्त टीम ने जिले की नौ औद्योगिक इकाइयों पर छापामारी की। छापमारी में अधिकारियों ने तीन औद्योगिक इकाइयों से ट्रेक्निकल ग्रेड यूरिया के नमूने लिए और जांच को भेज दिए। जिला कृषि अधिकारी जसवीर तेवतिया ने बताया कि छापामारी के दौरान चार औद्योगिक इकाइयां बंद पाई गई। अन्य तीन प्लाईवुड इकाइयों में टेक्निकल ग्रेड यूरिया एवं 3 औद्योगिक इकाइयों मेलतिन/ कैमिकल्स से बनाकर का प्रयोग होता हुआ पाया गया। छापामार कार्यवाही के दौरान मैसर्स अंबिका बोर्ड इंडस्ट्रीज नजीबाबाद, मैसर्स सेठी बोर्ड इंडस्ट्रीज नगीना रोड नजीबाबाद, मैसर्स जगदंबा वुड इंडस्ट्रीज अम्हेडा रोड चांदपुर के स्टाक से ट्रेक्निकल ग्रेड यूरिया के कुल 3 नमूने ग्रहण किए गए। कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी इकाई में अनुदानिक यूरिया नहीं पाया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें