फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में घर में ही अदा करें नमाज: शहर काजी

विज्ञापन
बिजनौर शहर काजी मोहम्मद माजिद अली। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
रमजान में घर में ही अदा करें नमाज: शहर काजी
विज्ञापन

बिजनौर। काजी शहर काजी मोहम्मद माजिद अली ने कहा कि कुछ ही दिनों में रमजान मुबारक का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में खासतौर पर इबादतों का एहतियाम होता है। इस समय दुनिया में महामारी का खतरा मंडरा रहा है। इस लिहाज से लोगों का फर्ज है कि उन सावधानियों को बरतना है जो सरकार या मेडिकल टीम द्वारा बताई गई हैं। कहीं भी भीड़ इकट्ठी न हो पाए, एक महीने से घर पर ही नमाज अदा कर रहे हैं ऐसा ही रमजान में भी करना है। रमजान में भी घरों में ही रोजाना पांच वक्त की नमाज, जुमे की नमाज या तरावीह की नमाज हो घर में ही अदा करनी है। कहा गरीब व जरूरतमंदों की मदद करनी है। रमजान इबादत का महीना है लिहाजा हर आदमी घर पर रहकर ज्यादा से ज्यादा वक्त अल्लाह की इबादत में गुजारे और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगे। हमारे शहर, हमारे प्रदेश हमारे देश में अमनो अमान और चैन सुकून अदा करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें