फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

विज्ञापन
नजीबाबाद - मतदाता सूची कार्य की जानकारी लेते ऑब्जर्वर बीएन यादव। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। विधानसभा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का मंडल के रोल ऑब्जर्वर ने निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी की।
विज्ञापन

विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए नियुक्त मंडल के रोल ऑब्जर्वर के अपर आयुक्त मेरठ मंडल बीएन यादव ने नजीबाबाद क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। एडीएम विनय कुमार सिंह, एसडीएम विजय वर्धन तोमर के साथ जनपद के कई क्षेत्रों के बूथों का निरीक्षण कर नजीबाबाद पहुंचे। ऑब्जर्वर ने कई बूथों पर पहुंचकर बीएलओ से मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया। ऑब्जर्वर ने सभाचंदपुर मोहन, सिकंदरपुर, फजलपुर सहित कई बूथों पर पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य देखा। विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य से संबंधित समस्याओं के संबंध में ऑब्जर्वर ने बीएलओ से जानकारी की।
उधर एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पांच जनवरी तक जारी रहेगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और नाम प्रथक कराने के साथ अन्य त्रुटियों को सही कराने के लिए बीएलओ के माध्यम से फार्म भरे जाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सहयोग की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें