फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - जन्मदिनपर पौधरोपण कराने की दिलाई शपथ

Thu, 30 Mar 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांशा चौहान। (पर्यावरण की खबर का फोटो)
विज्ञापन
- बिगड़ते पर्यावरण को सही करने के लिए उठाएं गए यह कदम
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मनुष्य के स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन की बहुत आवश्यकता है। शुद्ध ऑक्सीजन के लिए पेड़ जरूरी हैं। इसलिए हम सब का दायित्व है कि हम जन्मदिन, विवाह एवं अन्य उत्सवों पर एक पौधरोपण करें और पौधे का संरक्षण करें। इस मुहिम को बढ़ाने के लिए नूरपुर ब्लाॅक में नई पहल आरंभ की गई। नूरपुर ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने अपने क्षेत्र पंचायत सदस्यों व कर्मचारियों को बच्चों के जन्मदिन पर पौधा लगाने व उसकी सुरक्षा करने की शपथ दिलाई।
आधुनिकता के इस युग में विकास के चक्कर में सड़कों व भवनों के निर्माण में पेड़ों पर आरी चल रही है। विकास से न सिर्फ जमीन कम हो रही है, पेड़ पौधे भी कम होते जा रहे हैं। पेड़ कम होने से तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए नूरपुर की ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने अपने बोर्ड के सदस्यों व कर्मचारियों को सभागार में स्वयं एवं अपने बच्चों और रिश्तेदारों के जन्मदिन पर पौधारोपण करने एवं उसकी रक्षा करने की सामूहिक सपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि एक सदस्य करीब दस व्यक्तियों को इस मुहिम से जोड़े और उन्हें पौधा रोपित करने को प्रेरित करे। आकांक्षा ने बताया कि वह दो साल से अपने दोनों बच्चों के जन्मदिन पर पौधे लगाती आ रही हैं। इस मुहिम से महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा, क्योंकि महिलाएं पेड़ों का अच्छा ध्यान रखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें