चांदपुर में एक्टिव केसों की संख्या 12 हुई
चांदपुर। नगर में अब तक कोरोना संक्रमित 15 केस मिल चुके हैं। जिसमें कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मिला मोहल्ला काजीजादगान निवासी जमाती भी शामिल है। मोहल्ला शाहचंदन निवासी व मोहल्ला काजीजादगान निवासी संक्रमित जमाती ठीक होकर घर आ गए हैं। मोहल्ला कायस्थान निवासी कोरोपा पॉजिटिव चिकित्सक की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। चांदपुर में कोरोना के एक्टिव केस 12 हैं। सोमवार को कोरोना के आए नए केस में मोहल्ला शाहचंदन निवासी है। जिसे चिकित्सक के पॉजिटिव आने के बाद राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। सीएचसी स्याऊ के प्रभारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि नए आए कोरोना पॉजिटिव को मुरादाबाद भेज दिया है। सीएमओ विजय कुमार यादव ने चांदपुर पहुंचकर एसपी हॉस्पिटल तिगरी, सीएचसी स्याऊ, हॉट स्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने शाहचंदन निवासी पॉजिटिव के आठ परिजनों को एसपी हॉस्पिटल तिगरी में क्वारंटीन किया है।