एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली रैली
चांदपुर। इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज फीना के रासेयो शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने गांव में रैली निकालकर नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। गांव अजुपुरा में रासेयो के चल रहे सात दिवसीय शिविर के छठे दिन को स्वयंसेवकों ने मिशन नारी शक्ति दिवस के रूप में मनाया। शिविर का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फीना के प्रधानाचार्य कामेश्वर प्रसाद शर्मा ने किया। कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में गांव में रैली निकालकर महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। रैली में रिया तोमर, शिवानी, अलवीरा परवीन, यशवीर चौधरी, दीपू कुमार, अनिल कुमार, अर्पित कुमार आदि का सहयोग रहा।